दधवाड़ा| कामधेनु सेना द्वारा शुक्रवार को नागौर जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गायों पर हो रहे अमानवीय कृत्यों पर चिंता जताते हुए इस मुद्दे पर चर्चा की गई। इस दौरान ओलादन क्षेत्र में कामधेनु सेना की कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व देने की बात पर चर्चा हुई। जिसमें ओलादन के युवा सामाजिक कार्यकर्ता रामरतन बटेसर को सर्वसम्मति से कामधेनु सेना के ग्राम अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राठौड़ ने नवनियुक्त ग्राम अध्यक्ष बटेसर को शपथ ग्रहण करवाकर नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर अध्यक्ष बटेसर ने कामधेनु सेना के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ओलादन सरपंच प्रतिनिधी रामाकिशन बटेसर, सामाजिक कार्यकर्ता श्रवण गोलिया, अनोपाराम राव, दीपक सिंह, सुरेंद्र डोडवाडिय़ा, मोडू सिंह, सिराधना ग्राम महामंत्री सुरेन्द्र भांबू, सहित ग्रामीण मौजूद थे।