पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1 माह में दूसरी बार जिग्नेश का दौरा, पहले जयपुर में रोका था, इस बार लाडनूं नहीं जा डीडवाना में की सभा

1 माह में दूसरी बार जिग्नेश का दौरा, पहले जयपुर में रोका था, इस बार लाडनूं नहीं जा डीडवाना में की सभा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | लाडनूं /डीडवाना

गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी का 15 अप्रैल को मेड़ता रोड का दौरा निरस्त होने के बाद लाडनूं में भी पुलिस ने सभा नहीं होने दी। धारा 144 लगा जिग्नेश को मंगलवार को डीडवाना में ही रोक दिया गया। इधर जिग्नेश भी इस बार अड़ गए। डीडवाना में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उन्होंने छोटी सी सभा कर भाजपा के विरोध में समर्थकों को शपथ दिला दी। देर शाम को नागौर जाकर वहां भी सभा कर ली।

इससे पहले लाडनूं में दिनभर गहमागहमी रही। पुलिस बल तैनात रहा। जिग्नेश दोपहर बाद डीडवाना पहुंच गए। यहां अम्बेडकर छात्रावास में उन्होंने मोदी सरकार व राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया। धारा 144 लगाने व पाबंद किए जाने के बाद मेवाणी लाडनूं नहीं जा पाए और डीडवाना में ही सभा की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता द्वारा चयनित एक जनप्रतिनिधि को किसी समारोह में भाग लेने के लिए रोका जा रहा है यह शर्म की बात है। वे जयपुर का कह शाम को नागौर चले गए। पुलिस को भी इसकी सूचना कुछ देर बार मिली। इधर शाम सात बजे जिग्नेश नागौर पहुंचे यहां एक होटल में उन्होंने सभा कर समर्थकों को शपथ दिलाई। नागौर में कांग्रेस के सभापति कृपाराम साेलंकी ने उनका स्वागत किया।

लाडनूं. सीओ डा. दीपक यादव से उलझते सभा संंयोजक हरीराम मेहरड़ा।

भास्कर पड़ताल: सरकार नहीं चाहती, इसलिए पुलिस हुई सख्त

जिग्नेश को नागौर में रोकने की वजह

डांगावास प्रकरण के बाद भाजपा नहीं चाहती जिले में कोई विरोधाभास हो।

कांग्रेस समर्थित भी माना जा रहा है जिग्नेश को।

महाराष्ट्र में जिग्नेश के एक कार्यक्रम में माहौल खराब हुआ था इसलिए पुलिस यहां पर सख्त दिखी।

जयपुर व अलवर में गुजरात के विधायक मेवाणी के दौरे को देखते हुए धारा 144 लगा रोका गया।

जिग्नेश लगातार पीएम नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ ही बोल रहे हैं। यह भी एक वजह मानी जा रही है।

सुबह

डीडवाना: भाजपा को वोट नहीं देने की शपथ

विधायक मेवाणी ने समाज के लोगों को शपथ दिलाते हुए कहा कि हम सब मिलकर बाबा साहेब के नाम से यह प्रतिज्ञा लेते हैं कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दलितों पर दमनकारी नीति अपनाअत्याचार किया, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दलितों पर अत्याचार किए। इस भाजपा को जीवन में कभी भी एक वोट नहीं देंगे और हम सब शपथ लेते हैं कि हजारों की संख्या में देश के दलितों के बीच जाकर इसी प्रकार शपथ दिलाएंगे।

घोषणा | 8 अगस्त से दिल्ली में भूख हड़ताल

लाडनूं में अखिल भारतीय अम्बेडकर महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्या गौतम (लखनऊ) ने कहा है कि अब तक दलितों का शोषण व उन पर अत्याचार हो रहा है। गौतम ने 8 अगस्त को राष्ट्रीय आंदोलन की घोषणा की तथा कहा कि वे दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं प्रधानमंत्री को जमीन पर बैठा कर दिखाएंगी। संजय खटाना ने कहा कि 8 अगस्त को अम्बेडकर महासभा की ओर से दिल्ली में भूख हड़ताल शुरू होगी। पोकर बामरिया ने भी विचार व्यक्त किए। अम्बेडकर महासभा के प्रदेश संयोजक धर्मेंद्र जाटव ने जिग्नेश मेवाणी का संदेश पढ़ कर सुनाया कि संघ व भाजपा से दूरी बनाकर रखी जाए। बजरंग लाल मेघवाल नुआं व हरिराम मेहरड़ा, गोविंद मेघवाल, पुष्पा मेघवाल, छगन लाल, कानाराम, कालूराम गेनाणा, हरेंद्र जेवरिया आदि उपस्थित थे।

दोपहर

डीडवाना. जिग्नेश मेवाणी समाज के लोगो को शपथ दिलाते हुए।

डिप्टी से उलझे, कहा कौनसी धारा में नोटिस

गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी को पुलिस ने डीडवाना में रोक दिया। यहां मेड़ता सीओ राजेंद्र दिवाकर ने नोटिस तामिल कराना चाहा तो जिग्नेश बोले कि कौनसी धारा में आप नोटिस दे रहे हो। पहले यह स्पष्ट करो। इसके बाद वे सीधे बाबा साहेब की प्रतिमा की तरफ बढ़ गए और वहां माल्यार्पण किया। जिग्नेश ने कहा कि धारा 144 लगाकर मुझे ही नहीं रोका गया। बल्कि संपूर्ण दलित समाज का अपमान किया है।

खबरें और भी हैं...