पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 5 दिन से लापता था युवक, बंद ढाणी में पड़ा मिला शव

5 दिन से लापता था युवक, बंद ढाणी में पड़ा मिला शव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
11 मई को घर से लापता हुए मालगांव के एक युवक का शव शत-विक्षत अवस्था में सोमवार शाम को बंद ढाणी में मिला है।

सदर पुलिस के अनुसार 14 मई को मालगांव निवासी गजेंसिंह राजपूत ने गुमशुदगी की रिपोर्ट देकर बताया था कि उनके बड़े पिता का लड़का ईश्वर सिंह पुत्र पदम सिंह दोपहर करीब 2 बजे मोटर साइकिल लेकर घर से निकला था। खोजबीन के बाद भी पता नहीं लग पाया। ईश्वर सिंह का शत-विक्षत अवस्था में शव मालगांव की पापा लाल की बंदी ढाणी में पड़ा मिला। पास ही बाइक भी खड़ी थी। नागौर वृत्ताधिकारी सुभाष मिश्रा, सदर एसएचओ सुनिल चारण मौके पर पहुंचे। युवक की मौत के मामले में पुलिस जांच में जुटी हैं।

खबरें और भी हैं...