पातालेश्वर में फिर पानी, 12 घंटे तक कोशिशें, नहीं घटा जल
नागौर. शहर के बंशीवाला मंदिर स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को भू-जल स्तर अचानक बढ़ गया। इससे शिवलिंग पूरी तरह से पानी में डूब गया। मंदिर पुजारी ने बताया कि सोमवार को दिनभर करीब 12 घंटे तक मोटर लगाकर पानी खाली किया गया। मगर देर रात तक जल स्तर बिल्कुल नहीं घटा। 6 माह पहले भी यहां जल स्तर बढ़ा था, जबकि यह मंदिर शहर की सबसे ऊंची जगह पर है।