पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवक से मारपीट कर 35 हजार लूटे, मोबाइल भी ले गए बदमाश

युवक से मारपीट कर 35 हजार लूटे, मोबाइल भी ले गए बदमाश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइनेंस कंपनी में कार्यरत एक युवक के साथ कुछ बदमाशों ने मारपीट कर 35 हजार रुपए लूट लिए। बदमाशों ने उसके पास से मोबाइल भी ले लिया। हालांकि, इस संबंध में कोई रिपोर्ट थाने में नहीं दी गई है। जानकारी के अनुसार बलाया के कोजाराम एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है। वह अपना काम पूरा कर शाम के समय बलाया गांव जा रहा था। इसी दौरान उसे कुछ बदमाशों ने घेर लिया और मारपीट की। हालांकि बदमाश कौन थे इसका उसे नहीं पता है। बदमाश रुपए लेने के बाद भाग गए। घटना के बाद कोजाराम ने इसकी सूचना अपने परिजनों और दोस्तों को दी।

खबरें और भी हैं...