संत लिखमीदास महाराज स्मारक विकास संस्थान अमरपुरा की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को होगी। संस्थान सचिव राधाकिशन तंवर ने बताया कि संस्थान परिसर में सुबह 11 बजे होने वाली बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र गहलोत करेंगे। संत रामरतन महाराज के सान्निध्य में शाम 4 बजे माली समाज जोधपुर के अध्यक्ष पुखराज सांखला व कार्यकारिणी, सुमेर शिक्षण संस्थान माली समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कच्छवाह व कार्यकारिणी सदस्यों का सम्मान होगा। सैनिक क्षत्रिय माली संस्थान नागौर के प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन के भामाशाहों का भी अभिनंदन होगा।