पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुंडल सरोवर के लिए पहले फेज में मिलेंगे 3 करोड़, राज्यसभा सांसद के कोटे से 10 लाख का भी भरोसा

कुंडल सरोवर के लिए पहले फेज में मिलेंगे 3 करोड़, राज्यसभा सांसद के कोटे से 10 लाख का भी भरोसा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मेड़ता सिटी

केंद्रीय राज्यमंत्री सीआर चौधरी ने कहा कि जिस काम में जनता जुट जाती है, वह कभी बंद नहीं होता। कुंडल सरोवर के कायाकल्प का काम कभी बंद नहीं होगा। वे शनिवार को कुंडल की पाळ के पास भामाशाह सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कुंडल सरोवर धाम सेवा समिति की सराहना की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से कुंडल सरोवर की 19.50 करोड़ की डीपीआर पर चर्चा हुई है। बारिश का दौर शुरू होने वाला है। सरकार प्रथम फेज में 2 से 3 करोड़ रुपए दे तो बारिश से पहले खुदाई हो सकती है।

उन्होंने जल्द सरकारी स्तर पर बजट स्वीकृत कराने का भरोसा दिलाया। कुंडल धाम सेवा समिति अध्यक्ष एसडीएम हीरालाल मीणा ने प्रगति रिपोर्ट पेश की। कोषाध्यक्ष नंदकुमार अग्रवाल ने जनसहयोग की जानकारी दी। पुष्करणा समाज अध्यक्ष मुकेश जोशी ने भी संबोधित किया। संचालन पुखराज टाक व विमलेश व्यास ने किया। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने कुंडल सरोवर के कायाकल्प में सहयोग देने वाले भामाशाहों को माला साफा पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान भाजपा नेता नवरतनमल सिंघवी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष माणक दरक, पालिकाध्यक्ष रूस्तम प्रिंस, उपाध्यक्ष रामसुख मुंशी, पूर्व कृषि मंडी अध्यक्ष बाबू खदाव, ईओ श्रवण राम चौधरी, डॉ. किशन सिंह चांपावत, उमा शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष सरिता टाक आदि मंचस्थ थे।

मेड़ता सिटी. सीआर चौधरी को एलबम देते पुष्करणा समाज अध्यक्ष।

राज्य मंत्री चौधरी बोले- पर्यटन मंत्री के. अल्फोंस प्रदेश से राज्यसभा सांसद, उनसे दिलवाएंगे राशि

कुण्डल सरोवर का अवलोकन करने आए केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी ने नियमों का हवाला देते हुए अपने नागौर संसदीय कोटे से किसी भी तरह की घोषणा नहीं की अलबत्ता उन्होंने राजस्थान से राज्यसभा सांसद के.जे. अल्फोंस के हवाले से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की तथा भरोसा दिलाया कि उनकी राज्यसभा सांसद से भले ही कोई बातचीत नहीं हुई हो मगर वे कुण्डल सरोवर के लिए उनसे 10 लाख रुपए स्वीकृत करवाकर आपको दिलाएंगे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से शनिवार शाम को ही जयपुर में मुलाकात कर 2 से 3 करोड़ रुपए प्रथम फेज में दिलाने का भी आश्वासन दिया। गौरतलब है कि केजे अल्फोंस मोदी सरकार में केन्द्रीय पर्यटन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भी है वे राजस्थान से ही राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुए हैं। इस दौरान भाजपा के वीरेंद्र वर्मा, सीपी बिड़ला, लीलाधर सोनी, धर्मीचंद सोनी, ताराचंद कच्छावा, अभिमन्यु शर्मा, रामेश्वर घांची, दिनेश पंवार, रामकुमार जांगिड़, मोरर्रा सरपंच सुखाराम हुड डा, सत्यनारायण सिखवाल, पारसमल दैया सहित कई लोग मौजूद थे। पुष्करणा समाज ने एक एलबम भेंट किया।

मेड़ता सिटी. सम्मान समारोह में मौजूद शहरवासी।

भामाशाहों को किया सम्मानित

इस दौरान केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी ने कुण्डल सरोवर के लिए आर्थिक सहयोग देने वालों को सम्मानित भी किया। उन्होंने पुष्करणा समाज के अध्यक्ष मुकेश जोशी, माली समाज अध्यक्ष बादरमल सांखला, पार्षद पुष्पा दैया, एसडीएम हीरालाल मीणा, डॉ. अमित सोनगरा, भाजपा जिला प्रभारी रामकुमार भूतड़ा, गोपीकिशन बंग, उमा शर्मा, अमित टाक, पालिकाध्यक्ष रूस्तम प्रिंस, समाजसेवी नंदकुमार अग्रवाल, पालिका उपाध्यक्ष रामसुख मुंशी, ईओ श्रवण राम चौधरी, बाबू खदाव, रामनिवास गौरा, बादरमल सांखला, रमेश दायमा, पटवारी सियाराम जाजड़ा, सफाई निरीक्षक शिवलाल बाना, देशवाली समाज के शौकत भाटी, एमडीएस ग्रुप के डॉ. किशन सिंह चांपावत, एडवोकेट विमलेश व्यास, उद्यमी हारून रिजवी, सीपी बिड़ला, केवलचंद अग्रवाल, कैलाश सिंह गहलोत, राजू सांखला सहित अनेक सहयोगियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...