भास्कर अभियान से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राजस्थान स्काउट गाइड कार्यालय में पेड़ों पर परिंडे बांधे। ताकि गर्मियों के मौसम में पक्षियों को दाना-पानी के लिए भटकना नहीं पड़े। इसको लेकर दैनिक भास्कर की ओर से शुरू किए गए आइए बने पंछियों का सहारा अभियान को लेकर इन दिनों शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अभियान की शुरुआत के बाद शहर के कई इलाकों में शहवासियों ने परिंडे लगाने के साथ-साथ घरों में भी परिंडे बांटे रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सिंह चारण ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में भास्कर के अभियान से प्रभावित होकर उनकी टीम ने परिंडे लगाने का कार्य शुरू किया है। मदर टेरेसा महिला जागृति की अध्यक्ष शमा परवीन, सामाजिक कार्यकर्ता चंदा राम सियाग, प्रकाश सिंह पटेल, हरसूल और भंवरलाल शर्मा ने परिंडे लगाने में सहयोग किया।
नागौर. स्काउट गाइड कार्यालय में परिंडे लगाते कार्यकर्ता।