पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों ने निशुल्क शिविर में की मरीजों की जांच

पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों ने निशुल्क शिविर में की मरीजों की जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर और गोयल हॉस्पिटल जोधपुर के संयुक्त तत्वाधान में नागौर के नवजीवन हॉस्पिटल में निशुल्क मेडिकल जांच शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया। इसमें स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने सेवाएं दी। डाॅ. बाबूलाल चौधरी, यूरोलोजिस्ट (पथरी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ) ने 28 मरीजों को, न्यूरोसर्जन डाॅ. तेजपाल फड़ौदा ने 25 मरीजों को, ईएनटी सर्जन डाॅ. राजेंद्र तिहारिया ने 30 मरीजों को, कार्डियोलॉजिस्ट डाॅ. कौशल कुमार हरलालका ने 40 मरीजों को, कैंसर रोग विशेषज्ञ डाॅ. राजेश शर्मा ने 32 मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया। इस मेडिकल जांच शिविर (जनरल ओपीडी) में 155 मरीज लाभान्वित हुए। जांचों में 20 फीसदी और ऑपरेशन में भी 20 फीसदी की छूट दी गई। इस शिविर में 130 भामाशाह कार्ड धारकों ने भी पंजीयन करवाया। मरीजों को भामाशाह कार्ड के फायदों के बारे में जानकारी दी गई। गोयल हॉस्पिटल के प्रवक्ता डाॅ. कुलदीप गोस्वामी ने बताया की इस कैम्प में आए सभी भामाशाह कार्ड धारकों को सभी विभागों के अंतर्गत आने वाले ऑपरेशन निशुल्क किए जाएंगे। नागौर के अतिरिक्त ऐसे अन्य कैंप आगामी दिनों में पाली में किए जाएंगे।

नागौर. निशुल्क शिविर में मरीजों की जांच करते डॉक्टर।

नागौर. निशुल्क शिविर में मरीजों की जांच करते डॉक्टर।

खबरें और भी हैं...