कर्नाटक में भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री द्वारा इस्तीफा सौंपे जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुए गांधी चौक में मिठाई बांटी और पटाखे फोड़े। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा की ओर से विधायकों को खरीदने का प्रयास किया जा रहा था। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया। इस दौरान शौकत अली, आईदान भाटी, नागौर ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष भगवानाराम तांडी, सेवादल के महावीर कोठारी, अब्दुल हमीद गौरी, मुशरफ अंसारी, अनोप विश्नोई, मनोज चौधरी, प्रेमसुख जाजड़ा, पप्पू तंवर, अजय चांगरा, जाहीद मुल्तानी, मोहनराम चौधरी, भंवरलाल नवल, हरिश भार्गव, एजाज मुल्तानी, करणसिंह राठौड़, रामनिवास भाटी, वहीद मुल्तानी, हिम्मताराम पूनिया, उस्मान चढवा, रूपाराम बागड़िया, विजय काला, सलीम, सराफत गौरी, उस्मान गौरी, मनीषा छाबा सहित कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी प्रकार अलाय में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। यहां कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाई। जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री अनोप विश्नोई ने बताया कि यह जीत लोकतंत्र की जीत है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर अखाराम जांगू, रामनारायण, नेमाराम, हड़मानसिंह महेचा, ओमप्रकाश गिला, ब्रिजलाल पंवार, गंगाविशन, बनवारी लाल, शंकर मेघवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
खींवसर| कर्नाटक में विश्वास मत हासिल करने से पहले ही मुख्यमंत्री येद्दियुरप्पा के इस्तीफे को कांग्रेस ने भाजपा के लिए झटका बताया है। कांग्रेस जिला सचिव भगवत देवड़ा ने कहा कि कर्नाटक में जोड़-तोड़ कर सत्ता हथियाने के लालच में भाजपा को करारा झटका मिला है। देश की जनता सब देख रही है। सत्ता के अहंकार में चूर भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
नागौर. कर्नाटक में भाजपा सरकार के इस्तीफे पर खुशी मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता।