दिल्ली दरवाजा के बाहर स्थित मदरसा फैजाने गरीब नवाज का सालाना जलसा व 41वीं हजरत बू अली शाह कलंदर कॉन्फ्रेंस 26 मई को होगी। मौलाना मोहम्मद इमरान अशफाकी ने बताया कि हर साल रमजान महीने की 9 तारीख को होने वाली इस कॉन्फ्रेंस के पोस्टर का विमोचन शुक्रवार शाम को किया गया।
इस मौके पर मदरसे के सदर मोहम्मद सलीम, मौलाना मोहम्मद काजिम, अब्दुल कादिर, हाफिज मोहम्मद जावेद, हाफिज अबुल अश, अब्दुल अजीज, कालू उर्फ चमन अली बाबा, शेर मोहम्मद, मोहम्मद यासीन मौजूद थे। मौलाना अशफाकी ने बताया कि शनिवार को फकीरों का चौक में होनी वाली कॉन्फ्रेंस में खुसूसी मेहमान मुफ्ती मोहम्मद हुसैन अबुल हक्कानी दरभंगा बिहारवाले होंगे। सदारत मुफ्ती वली मोहम्मद रिजवी करेंगे। जोधपुर के मुफ्ती मोहम्मद फय्याज अहमद की सरपरस्ती में होगी। इसके अलावा पाली के कारी मोहम्मद शरीफ और बासनी के कारी मोहम्मद शरीफ कादरी नात पेश करेंगे।
बासनी. बू अली शाह काॅन्फ्रंेस पोस्टर का विमोचन करते आयोजक।