नागौर| शहर के लौहारपुरा निवासियों का एक दल मक्का मदीना से उमराह यात्रा करके लौट आया। अरशद अली ने बताया कि आज सुबह संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर खुर्शीद अहमद, जमीला बानो और सुल्ताना बेगम आए। इससे पूर्व इन उमराह यात्रियों का इनके परिजनों द्वारा फूल-मालाएं पहनाकर इस्तकबाल किया गया। इसके बाद ये उमराह यात्री सूफी हमीदुद्दीन की दरगाह में हाजरी देने गए और शुकराना अदा किया। इस दौरान शकील अहमद ताकली, मुखत्यार अहमद, जुल्फिकार अली, मोहम्मद हनीफ, जाकिर हुसैन ताकली, अब्दुल गफ्फूर, शहनाज बानो, जाहिदा बेगम, रजिया बानो, गफूरन बानो आदि मौजूद थे।