नागौर| श्रीकृष्ण गो चिकित्सालय में उपचार के बाद स्वस्थ होने पर 24 वन्य जीवों को जंगल में छोड़ा गया। व्यवस्थापक रामप्रकाश केरापा ने बताया कि मई में 9 हिरण, 5 मोर, 3 कबूतर, 2 नीलगाय और 5 खरगोश को वन विभाग के कर्मचारियों को सौंपा गया। वन विभाग के कर्मचारी नथूराम व हनुमानराम ने वन्य जीवों को समराथल धोरा स्थित वन्य भूमि में स्वतंत्र किया।