पांचाैड़ी | शिवनाडा के चोलाराम पुत्र चेतनराम ने नागौर काेर्ट में इस्तगासे के जरिए मारपीट का मामला दर्ज कराया है। चोलाराम ने रिर्पोट देकर बताया कि शिवनाडा के किशनाराम, घेवरराम, रूपाराम, देवाराम, भूराराम, बाबूराम आदि ने कब्जाशुदा खेत में घुस कर लाेहे के सरियों व धारदार हथियारों से जान से मारने की नियत से हमला किया। जिससे उसे काफी चाेटें अार्इ हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।