नागौर | गांधी चौक क्षेत्र में एक युवक अपनी कार बीच रास्ते में ही छोड़कर निकल गया। जिसे यातायात पुलिस कर्मियों एक ओर पार्क कर ट्रैफिक सुचारू करवाया। दरअसल युवक पुलिस से उलझ गया था और अपना वाहन बीच रास्ते गाड़ी छोड़कर चला गया। जिसके बाद पुलिस ने लोगों की मदद से कार हटाई। सूचना मिलने पर थोड़ी देर बाद यातायात पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद पुलिस वाहन चालक के बारे में जानकारी जुटाने में लगी रही।