गोगेलाव | श्रीबालाजी में रविवार को भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक होगी। केंद्र में भाजपा की सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बैठक का आयोजन होगा। मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह गहलोत ने बताया की मुख्य अतिथि नागौर विधायक हबीबुर्रहमान होंगे। इसमें केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की कार्यकर्ताओं को जानकारी दी जाएगी।