पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खाली मकान से रुपए व जेवरात चोरी

खाली मकान से रुपए व जेवरात चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर | सलाऊ रोड पर एक सूने मकान में शुक्रवार रात को चोरी हो गई। चोरों ने नेणाऊ निवासी हाल निवासी सुशांत नगर सलाऊ रोड बलवंतसिंह के मकान से रात के समय ताले तोड़कर घर से 20 हजार नकद, सोने में रखड़ी, शीशफूल, नेकलेस, तीन अंगूठी, बाइक के दस्तावेज, चांदी की पायजेब आदि चुरा लिया। ममता कंवर ने बताया कि 15 तारीख वह नांदिया प्रभावती अपने माता के घर गई थी। शनिवार को सुबह पड़ोसियों ने बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है। घर आने पर सारा सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद पता चला कि घर से सोने, चांदी के जेवरात और नगदी गायब है। इस पर नागौर से बाहर गए बलवंतसिंह को भी सूचित किया गया। इस संबंध में कोतवाली में मामला दर्ज करवाया गया है। मामले की जांच एसआई सुनील चौधरी कर रहे है।

खबरें और भी हैं...