जुआ खेलते एक गिरफ्तार, Rs.720 जब्त
नागौर | कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलने वालों पर कार्रवाई करते हुए एक जुआरी को पकड़ा। हैड कांस्टेबल सायरसिंह ने पुरानी धानमंडी में कार्रवाई करते हुए दिलावर खां पुत्र मसीद खां निवासी दड़ा मोहल्ला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उससे 720 रुपए जब्त किए है। कार्रवाई में कांस्टेबल रामचंद्र और रामकिशोर विश्नोई भी शामिल रहे।