नागौर | बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते शहर के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति चार घंटे बंद रहेगी। सहायक अभियंता तरुण कुमार खत्री ने बताया की रविवार को 11 केवी गांधी चौक ,वाटर वर्क्स, गौरव पथ की लाइन शिफ्टिंग एवं रखरखाव व अंडरग्राउंड एलटी लाइन के कार्य होंगे। संचार भवन फीडर पर सुबह 6:30 से 10:30 बजे तक हाउसिंग बोर्ड,मानासर चौराहा, जाट कॉलोनी, ताऊसर रोड के आसपास क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।