पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अपनी पॉकेट से इंजीनियर कर्मचारियों ने खरीदी 50 हजार एलईडी, बिजली बचाने के लिए आदिवासी क्षेत्रों में बांटेंगे

अपनी पॉकेट से इंजीनियर-कर्मचारियों ने खरीदी 50 हजार एलईडी, बिजली बचाने के लिए आदिवासी क्षेत्रों में बांटेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर डिस्कॉम के इंजीनियरों एवं कर्मचारियों ने बिजली बचत के लिए करीब 50 हजार एलईडी की खरीददारी की है। खास बात यह है कि इंजीनियर एवं कर्मचारी इन एलईडी का उपयोग खुद नहीं करेंगे, बल्कि ट्रायबल एरिया में बांटेंगे जहां एलईडी का उपयोग अभी नहीं के बराबर हो रहा है। ऐसे इलाकों के लिए बल्ब मुक्त, एलईडी युक्त अभियान की शुरुआत की गई है।

डिस्कॉम के एमडी बीएम भामू ने प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर आदि के आंतरिक क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था क समीक्षा की तो पाया कि अधिकांश परिवारों की ओर से बड़े और सामान्य बल्ब काम में लिए जाते हैं। इसके बाद करीब 20 दिन पहले एमडी बीएम भामू ने खुद ने 5100 रुपए की एलईडी खरीदी और इंजीनियरों एवं कर्मचारियों से अाह्वान किया कि वे भी पिछड़े हुए उपभोक्ताओं के लिए अपनी इच्छानुसार एलईडी की खरीद करे। डिस्कॉम क्षेत्र के प्रत्येक जिले में इंजीनियरों एवं कर्मचारियों ने एलईडी की खरीददारी की।

यूं चलेगा...बल्ब मुक्त, एलईडी युक्त अभियान

जेईएन और तकनीकी कर्मचारी पेट्रोलिंग और मीटर रीडिंग सहित अन्य फील्ड कार्य के दौरान अपने हाथों से बल्ब उतारकर एलईडी लगाएंगे। उपभोक्ताओं को एलईडी से बिजली बचत की जानकारी देंगे। अभियान की मॉनिटरिंग की रिपोर्ट सर्किल एसई लेंगे और सीई तथा एमडी को अवगत करवाएंगे।

ट्रायबल एरिया में कई परिवार ऐसे है जहां एलईडी नहीं है, या फिर बिजली उपभोक्ता इससे अनजान है। इसलिए डिस्कॉम ने बल्ब मुक्त, एलईडी युक्त अभियान चलाया है। पहली बार में ही इंजीनियरों एवं कर्मचारियों ने 50 हजार एलईडी वेलफेयर के लिए खरीदी है। -बीएम भामू, एमडी, अजमेर डिस्कॉम

एक साल में 22 करोड़ यूनिट की बजट

एक साल में 50 हजार एलईडी के जरिए करीब 22 करोड़ 16 हजार यूनिट बिजली की बचत कर सकते है। इंजीनियरों की गणना के अनुसार 9 वाट के एलईडी बल्ब की रोशनी सामान्य 60 वाट के बल्ब के समान होती है। एक साल में सामान्य घरेलू उपयोग से एलईडी से 79 यूनिट तथा बल्ब से 525 यूनिट बिजली की खपत होती है।

ऐसे की खरीद

डिस्कॉम मुख्यालय में 2500, अजमेर सिटी सर्किल ने 600, अजमेर डिस्ट्रीक सर्किल ने 3835, भीलवाड़ा ने 2238, नागौर ने 6100, झुंझुनूं ने 8550, सीकर ने 11500, उदयपुर ने 467, राजसमंद ने 1400, बांसवाड़ा ने 5075, डूंगरपुर ने 2220,चित्तौडगढ़ ने 2517, प्रतापगढ़ ने 1400 एलईडी की खरीददारी की।

खबरें और भी हैं...