ब्रह्मकुमारीज के राजयोग एज्युकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की मेडिकल विंग के तत्वावधान में सोमवार को कई स्थानों पर योग प्रशिक्षण शिविर का आगाज किया गया। इनमें प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों ने योगाभ्यास और प्राणायाम सिखाया। अनिता बहन ने बताया कि पुलिस लाइन में सुबह 6:45 बजे अपराध सहायक नगाराम के सान्निध्य में वसु बहन, सीमा बहन, देवी बहन और योग प्रशिक्षक जेठाराम ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। यहां 200 जवानों ने योगाभ्यास किया। उन्होंने बताया कि यहां 20 जून तक शिविर चलाया जाएगा।