पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नंदकिशोर स्वर्णकार युवा क्रांति मंच के अध्यक्ष, रविंद्र बने महामंत्री

नंदकिशोर स्वर्णकार युवा क्रांति मंच के अध्यक्ष, रविंद्र बने महामंत्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गीता देवी सत्संग भवन में स्वर्णकार युवा क्रांति मंच की बैठक हुई। जिसमें स्वर्णकार युवा क्रांति मंच के प्रदेश सह संगठन मंत्री दीपक अग्रोया, प्रदेश सह मंत्री मुरली मनोहर कड़ेल और जिलाध्यक्ष नंदकिशोर कड़ेल की अध्यक्षता में स्वर्णकार युवा क्रांति मंच की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। दामोदर मांडन को जिला संरक्षक, नंदकिशोर कड़ेल को जिलाध्यक्ष, संजय तुणघर को उपाध्यक्ष, रविन्द्र रोडा को महामंत्री, ओम प्रकाश मौसूण व विशाल मायछ को मंत्री, घनश्याम भवण को संयुक्त सचिव, दिनेश लावट को सह सचिव, सुरेंद्र मौसूण को जिला प्रवक्ता मनोनीत किया गया। दीपक अग्रोया ने बताया कि जिला टीम व प्रभारी तहसील स्तर की कार्यकारिणी बनाएंगे। उन्होंने बताया कि 27 मई को जोधपुर के मंडोर में होने वाले कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन में जिले से अधिक से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...