चेनार की बड़की बस्ती में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें शनिवार को काफी श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे। कथा में बालाजी सेवा धाम के महंत बजरंग दास महाराज ने श्रीराम की कथा के प्रसंग सुनाए। उन्होंने वामन अवतार के प्रसंग की विवेचना करते हुए कहा कि गुरु शुक्राचार्य गुरु के रूप में शिष्यों के प्रति सम्यक दृष्टि नहीं रख सके। उन्हें एक नेत्र का नुकसान उठाना पड़ा। गुरु या संत को बिना आर्थिक पक्ष देखे अपने शिष्य या भक्त के प्रति समान व्यवहार करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जो स्त्री अर्थात लक्ष्मी की अपेक्षा करते हैं। आवश्यक नहीं है कि श्री उनका ही वरण करे। लक्ष्मी के लिए सात्विक वृत्ति तथा निष्कपट भाव होना बहुत जरूरी है। आज के समय में परिवार को जोड़ने वाली मातृ शक्ति के लिए उर्मिला एक श्रेष्ठ आदर्श है। लक्ष्मण के राम के प्रति सेवा के भाव को उन्होंने कष्ट सहन करके भी स्वीकार किया। यही भाव मातृ शक्ति धारण करें तो परिवार मंदिर से सभ्यता रखेगा। उन्होंने कृष्ण जन्मोत्सव के प्रारंभिक प्रसंग को व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का जो संदेश दिया है वह हम सब के लिए हृदयग्राही होना चाहिए। राम का जीवन चरित्र समाज, राष्ट्र व परिवार के लिए आदर्श है। कृष्ण का जीवन चरित्र युगानुकूल है जहां दुष्ट, आतताई व शत्रु देश के संदर्भ में विषय आता है वहां कृष्ण की नीति से प्रेरणा लेनी चाहिए। दृष्टि व भावेक ने श्रीकृष्ण का रूप धारण कर मनमोहक सजीव झांकी प्रस्तुत की वहीं प्रवीण सोलंकी ने वासुदेव एवं रामदीन सोलंकी ने नंद बाबा तथा कमला ने मैया यशोदा के रूप में सजीव झांकी से श्रद्धालुओं को भक्तिभाव से संचार किया।
गौशाला गायों के लिए दिए 51 हजार : महंत बजरंग दास महाराज ने महावीर गौशाला में 51000 रुपए की सहयोग राशि का चेक हरिराम धारणिया, उम्मेदसिंह राजपुरोहित, बालकिशन भाटी एवं बजरंग लाल शर्मा को भेंट किया। पदमाराम कुलरिया ने भी 51000 रुपए की राशि दी। इस मौके पर सभापति कृपाराम सोलंकी, पूर्व उपप्रधान जंवराई सोलंकी, सुखराम सोलंकी, सिमरन, रेशमा, अखिलेश सोलंकी तथा पूर्व मंत्री राजेंद्र गहलोत, भंवरसिंह मकोड़ी, भगवानाराम तांडी, जगदीश बागडिय़ा, हीरालाल भाटी, रामसिंह सोलंकी, जगदीश सांखला, रामेश्वर भाटी, माणकचंद सांखला, हनुमान भाटी, चेतन सांखला, फत्ता राम गटेला, रमेश सोलंकी, पार्षद अमित सारस्वत, दिनेश देवड़ा, सचिन व कमल भाटी, नानूराम पंचारिया, सुरजा देवी, हरिकिशन कुलरिया, किशोर सुथार, आशादेवी डूडी, मुन्नाराम सुथार, किशन पंचारिया, महेंद्र सांखला सहित अनेक गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित थे।
रेण| खत्रियों के रामद्वारा में श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ सोमवार को कलश यात्रा से हुआ। दूरसंचार एसोसिएशन के अध्यक्ष और समाज सेवी प्रेमराज अरोड़ा सप|ीक श्रीमद्भागवत की पोथी को अपने सिर पर रखकर कलश यात्रा के साथ चल रहे थे। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कथावाचक रामस्नेही संत हरिराम शास्त्री ने भागवत कथा की संक्षिप्त जानकारी दी। इस मौके पर सरपंच राजकंवर स्वामी, समाजसेवी नरेंद्र स्वामी, गायत्री सेवा समिति के अध्यक्ष भरत शर्मा, व्यापारी नथमल पाटनी, पुखराज अरोड़ा, शिवप्रसाद फौजी, मनोज अरोड़ा, कार्तिक अरोड़ा, रमेश खत्री, सुरेश खत्री, भाजपा ग्रामीण मंडल सह संगठन मंत्री बी एल व्यास, युवा मोर्चा के नरेंद्र राजपुरोहित, समाजसेवक मोहन सिंह राजपुरोहित, चिंटू स्वामी, सुमित स्वामी, शिक्षित बेरोजगार संघ अध्यक्ष सुरेश राजपुरोहित, वार्ड पंच दिलीप सिंह, मुनीराम सोनी, रामकुमार, हुक्मीचंद सोनी मौजूद थे।
नागौर. चेनार में चल रही भागवत कथा में सजी झांकी