जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया। 2 मिनट मौन रख श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष भगवानाराम तांडी ने की। मूंडवा प्रधान राजेंद्र फिड़ौदा, प्रधान ओमप्रकाश सेन, शहर ब्लॉक अध्यक्ष गणपत राम सारण, पूर्व प्रधान आईदान राम भाटी, भैराराम धुंधवाल, राधेश्याम सांगवा, प्रेमसुख जाजड़ा, हनुमान बांगड़ा, सेवादल के अब्दुल हमीद गौरी, महावीर कोठारी, सोहन राम खिलेरी, जगदीश बागडिय़ा, ओमप्रकाश मेघवाल, मनोज चौधरी, मनोद देवल ने अपने विचार रखें। इस दौरान शंकरलाल माल, भंवर लाल ढाका, पार्षद पप्पू तंवर, पुनाराम मेघवाल, हिम्मताराम पुनिया, करण सिंह राठौड़, रउफ अहमद, हरीश भार्गव, निंबाराम बिस्सु, विजय काला, रूपा राम बागडिय़ा, भंवरलाल डिडेल, रतन लाल बारासा, मोहन चौधरी, इकबाल नागौरी सहित अन्य मौजूद थे।
रोल| रोल के मेघवालों के मोहल्ले में स्थित बाबा रामदेव मंदिर में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। पूर्व राज्यमंत्री मंजू मेघवाल ने कहा कि राजीव गांधी ने ही देश की तरक्की, समृद्धि और विकास के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में आखिर लोकतंत्र की जीत हुई। सरपंच प्रतिनिधि भींवसिंह खटीक, पूर्व सरपंच रामेश्वरलाल भाटी, ग्राम सेवा सहकारी अध्यक्ष रामदेव डिडेल, कांग्रेस जिला सचिव रामकिशोर डिडेल, ओबीसी प्रकोष्ठ के जायल ब्लाॅक अध्यक्ष राधेश्याम भाटी, मदन मेघवाल, भंवरलाल, प्रहलादराम, बस्तीराम, गुमानाराम, अनार काजी, संजय शर्मा, मुख्त्यार काजी, अनवर तेली, जस्साराम और किशोर मेघवाल आदि मौजूद थे।
भाकरोद/सोयला| सोयला में राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। उनकी तस्वीर पर बावड़ी प्रधान ने माला पहनाई। पूर्व प्रधान कालूराम सोलंकी ने भी विचार रखे। इस मौके पर ओमप्रकाश सोलंकी, सत्यनारायण परिहार, कालूराम प्रजापत, गोवर्धनराम कच्छावा, तेजाराम सारण, महासचिव सुरेश कच्छावा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नागौर. पुण्यतिथि पर राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण करते कार्यकर्ता।