पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइपास पर 8 महीने में 4 बार बनवाई सड़क, वाहन चालक हो रहे परेशान

बाइपास पर 8 महीने में 4 बार बनवाई सड़क, वाहन चालक हो रहे परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के चारों ओर सड़कों के हालात बेहद गंभीर है। मगर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों की लापरवाही और प्रशासन की अनदेखी के चलते वाहनचालकों काे इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। शहर के जोधपुर बीकानेर बाइपास पर कृषि मंडी से शीतला माता मंदिर तक पिछले करीब आठ महीनों में चाैथी बार सड़क टूट चुकी है तथा अब यहां पुन निर्माण करवाया जा रहा है। वहीं डेह रोड और डीडवाना रोड पर भी सड़क निर्माण समय पर पूरा नहीं किए जाने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह है जोधपुर-बीकानेर बाइपास रोड। इस सड़क के निर्माण के दौरान डामर से पहले गिट्‌टी नहीं बिछाई गई थी। जिस कारण बारिश होते ही सड़क चौथी बार टूट गई। तीन किलोमीटर तक सड़क वापस बनाई जा रही है। मगर इस बार भी केवल मूरड़ काम में लिया जा रहा है। जिससे सड़क फिर टूट सकती है। मगर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे है। इसका खामियाजा हर बार वाहनचालकों को ही भुगतना पड़ता है।

यह है शहर की डेह रोड जो नागौर को सालासर से जोड़ती है। इस सड़क का निर्माण कार्य चलते हुए 3 से 4 महीेने हो गए। मगर अब तक कार्य पूरा नहीं किया जा सका है। अभी इस सड़क पर कई स्थानों पर डिवाइडर बनाए जाने का काम चल रहा है। जिसके कारण वाहन चालकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह है शहर की रोल-डीडवाना रोड। यहां पर भी बीते करीब 3-4 महीने से सड़क चौड़ाईकरण कार्य जारी है। लेकिन कार्य की धीमी गति के चलते वाहन चालकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ख्याल रखने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...