नागौर | सदर थाना क्षेत्र के भदाणा में जीजा साला में विवाद हो गया। सीआई सुनील चारण ने बताया कि परमादेवी प|ी सुरेश निवासी चैनार ने रिपोर्ट दी कि मुरलीधर पुत्र प्रहलाद को कुछ समय पहले रुपए दिए थे। उससे मांगे ताे नहीं लौटाए। और गाली गलौच की और मारपीट कर दी। जिससे चोट आई। इसी प्रकार भदाणा निवासी मुरलीधर पुत्र प्रहलाद राम ने रिपोर्ट दी कि उसकी प|ी सुमित्रा घर पर काम कर रही थी। तभी अशोक, सुरेश, चैनाराम, सुंदर, नैनी, परमा, प्रहलाद, धन्ना ने मारपीट की। मुरलीधर ने बताया कि आरोपियों ने उसकी प|ी का मंगलसूत्र भी तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलाें का अस्पताल में उपचार करवाया। सीआई चारण ने बताया कि इस मामले में मुरलीधर, अशोक, सुरेश को शांति भंग में गिरफ्तार किया है।