नागौर | कोतवाली पुलिस ने रुपए चुराने के आरोप के बाद हंगामा करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि रणवीरसिंह ने शिकायत दी कि दुर्गाराम नाम के युवक ने उसके रुपए बस में से चुरा लिए। फिर उसे रुपए मिल गए। इस बात का पता चला तो दोनों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्गाराम को शांति भंग में गिरफ्तार किया।