नागौर | तंवरा पटवारी के रुपए लेते वायरल हुए वीडियो को लेकर जायल एसडीएम सुरेंद्रप्रसाद के सामने शिकायतकर्ता मोतीराम पेश हुआ। उसने लिखित में पटवारी जगदीश की शिकायत की। उसने कहा कि पटवारी कई दिनों से परेशान कर रहा था और खेत नामांतरण को लेकर रुपए मांग रहा था। इसी को लेकर वीडियो बनाया गया। मोतीराम ने बताया कि पटवारी कई दिनों से परेशान कर रहा था। वहीं एसडीएम सुरेंद्रप्रसाद ने बताया कि शिकायतकर्ता आया था और लिखित में अपना पक्ष रखा है। पटवारी को एक कॉपी दी गई है। दोनों के जवाब आने के बाद निर्णय होगा।