गोगेलाव | गांव श्रीबालाजी में रविवार को भारतीय जनता पाटी के केन्द्र सरकार के चार साल पूर्व होने पर के उपलक्ष में जिलाध्यक्ष रामचन्द्र उत्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नागौर विधायक हबीबुर्रहमान ने नागौर मण्डल कार्यकर्ताओं को कहा कि आने वाली 26 मई को नागौर में केन्द्र सरकार के चार साल पूरे होने पर रैली निकाली जाएगी। इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र गहलोत, जिला महामंत्री पाबूराम ज्याणी, मण्डल उपाध्यक्ष मूलाराम, तोलाराम, भंवर बिश्नोई, बजरंगलाल जोशी, हरिकिशन जोशी, देवेन्द्र, लक्ष्मीनारायण गहलोत आदि मौजूद थे।