पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 231 वरिष्ठ शिक्षक व 74 प्रधानाचार्य के तबादले

231 वरिष्ठ शिक्षक व 74 प्रधानाचार्य के तबादले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षक ग्रेड थर्ड की तबादला सूचियां अटकने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने रविवार को प्रधानाचार्य और वरिष्ठ शिक्षकों की पहली तबादला सूची जारी कर दी है। इसमें नागौर के 74 प्रधानाचार्य का जिले की स्कूलों और दूसरे जिलों की स्कूलों में स्थानातंरण किया गया है। 41 प्रधानाचार्य ऐसे हैं जिन्हें दूसरे जिलों से स्थानातंरण कर गृह जिले की स्कूलों में पदस्थापन दिया गया है। वहीं, अजमेर मंडल की तरफ से चार जिलों की जारी की गई आठ विषयों के वरिष्ठ शिक्षक तबादला सूची में नागौर के 231 शिक्षकों के तबादले किए गए। उपनिदेशक सीताराम गर्ग की तरफ से जारी की गई सूची में 9 शिक्षकों का जिले से बाहर स्थानातंरण किया गया है। वहीं 221 शिक्षकों का जिले की एक स्कूल से दूसरी स्कूल में स्थानातंरण हुआ है। 15 शिक्षक जो लंबे समय से बाहरी जिलों की स्कूलों में कार्यरत थे, उनका स्थानातंरण गृह जिले की स्कूलों में रिक्त पदों पर किया गया है।

खबरें और भी हैं...