पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नागौर में सेना भर्ती रैली अब 1 से 10 जुलाई तक होगी

नागौर में सेना भर्ती रैली अब 1 से 10 जुलाई तक होगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय सेना में नागौर जिले के अभ्यार्थियों के लिए सेना भर्ती रैली 1 जुलाई से 10 जुलाई तक नागौर जिला स्टेडियम में होगी। यदि किसी अभ्यर्थी ने आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान गलत तहसील अंकित की है तो वह अपने प्रवेश पत्र में अंकित तारीख को ही दौड़ के लिए आए भले ही उस दिन किसी दूसरी तहसील की भर्ती हो। भर्ती कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उपरोक्त भर्ती कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2018 को डीडवाना एवं बाहरी व विशेष मंजूरी प्राप्त अभ्यर्थी, 2 जुलाई को मूंडवा, जायल और मकराना, 3 जुलाई को लाडनूं, रियांबड़ी और डेगाना, 4 जुलाई को नागौर, परबतसर और खींवसर तथा 5 जुलाई 2018 को मेड़ता, कुचामन और नावां तहसीलों के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। 6 से 10 जुलाई 2018 के दौरान दस्तावेजों की जांच एवं चिकित्सा परीक्षा आयोजित की जाएगी।

खबरें और भी हैं...