रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा देशभर में करीब 90 हजार पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने वाले देशभर के 2 करोड़ से अधिक अभ्यर्थियों को अब रेलवे भर्ती परीक्षा का इंतजार है। रेलवे ने अब तक इस भर्ती के लिए तिथि की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह में रेलवे इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तिथि की घोषणा कर सकता है। रेलवे ने ग्रुप डी के 62 हजार 502 और सहायक लोको पायलट समेत विभिन्न संवर्ग के 26 हजार 907 पदों की भर्ती निकाली थी। इसके लिए 31 मार्च 2018 तक ऑनलाइन आवेदन भराए गए थे। देश में रेलवे में अब तक की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों के बैठने का भी रिकॉर्ड कायम होने के आसार नजर आ रहे हैं।
देशभर में 31 मार्च तक भरवाए थे ऑनलाइन आवेदन, इस परीक्षा के जरिए बन सकता है रिकॉर्ड
रेलवे ग्रुप डी में भी 1.80 करोड़ से अधिक अभ्यर्थी
रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी के 62 हजार 902 पदों पर भर्ती के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। इन पदों के लिए बोर्ड को देश भर में 1 करोड़ 80 लाख से अधिक आवेदन मिल चुके हैं। बोर्ड द्वारा हेल्पर इन इलेक्ट्रिकल वर्कशॉप, हेल्पर सामान्य सेवाएं, हेल्पर पावर ट्रेन लाइटिंग, हेल्पर टी आर डी, हेल्पर टी आर एस, हेल्पर ब्रिज, हेल्पर सिविल, हेल्पर टॉक मशीन, हेल्पर पी वे, हेल्पर वर्क्स, टाक मेंटनर ग्रेड चतुर्थ, हेल्पर मैकेनिकल, हेल्पर डीजल, हेल्पर सिग्नल, हेल्पर टेलीकम्यूनिकेशन आदि के पदों पर भर्ती की जानी है।
भास्कर संवाददाता | नागौर
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा देशभर में करीब 90 हजार पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने वाले देशभर के 2 करोड़ से अधिक अभ्यर्थियों को अब रेलवे भर्ती परीक्षा का इंतजार है। रेलवे ने अब तक इस भर्ती के लिए तिथि की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह में रेलवे इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तिथि की घोषणा कर सकता है। रेलवे ने ग्रुप डी के 62 हजार 502 और सहायक लोको पायलट समेत विभिन्न संवर्ग के 26 हजार 907 पदों की भर्ती निकाली थी। इसके लिए 31 मार्च 2018 तक ऑनलाइन आवेदन भराए गए थे। देश में रेलवे में अब तक की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों के बैठने का भी रिकॉर्ड कायम होने के आसार नजर आ रहे हैं।
कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट से चयन
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबी टी, प्रथम और द्वितीय स्टेज) के तहत होगा। सीबी टी सहायक लोको पायलट और टेक्नीशियन दोनों पदों के लिए होगी। सहायक लोको पायलट उम्मीदवारों को सैकेंंड स्टेज सीबी टी क्वॉलिफाई करने के बाद कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (एटी) भी देना होगा। पहले स्टेज की परीक्षा क्वॉलिफाई करने वाले उम्मीदवार दूसरे स्टेज में बैठ पाएंगे।
26502 पदों के लिए 40 लाख से अधिक अभ्यर्थी : इधर, बोर्ड द्वारा दूसरी भर्ती सहायक लोको पायलट व तकनीशियन के 26 हजार 502 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन भराए गए हैं। इन पदों के लिए भी रेलवे भर्ती बोर्ड को 40 लाख से ज्यादा आवेदन मिले हैं।
अगले सप्ताह आ सकती है तिथि : रेलवे ने इन पदों पर भर्ती के लिए होने वाली ऑन लाइन परीक्षा की तिथि अभी तय नहीं की है। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि अगले सप्ताह में तिथि तय की जा सकती है।