नागौर | प्री-बीपीएड व प्री-एमपीएड प्रवेश परीक्षा 2017 पास करने के बाद जिन विद्यार्थियों ने काउंसलिंग व प्रवेश शुल्क जमा कराने के बाद प्रवेश नहीं लिया था, उन्हें शुल्क वापसी के लिए 31 मई तक आवेदन का मौका दिया है। विद्यार्थी बैंक चालान, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी के साथ प्री बीपीएड व प्री एमपीएड के समन्वयक फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट में आवेदन कर सकते हैं।