गोगेलाव| गांव श्रीबालाजी नागौर रोड पर नेशनल हाईवे 89 पर रविवार को पाबूथल राजस्व गांव में रविवार को एसआर कंपनी के पेट्रोल पंप का शुभारंभ श्रीबालाजी सेवा धाम के पीठाधीश्वर आचार्य बजरंगदास महाराज के सान्निध्य में हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नागौर विधायक हाजी हबीबुर्रहमान रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रामचंद्र उत्ता ने की। विशिष्ट अतिथि एडीएम अशोक कुमार एवं पदमाराम कुलारिया कन्हैयालाल झंवर रहे। पेट्रोल पंप संचालक तिलोकचंद्र, पुरखाराम माकड़, रामदयाल, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नरेंद्रसिंह गहलोत, पाबूराम ज्याणी, हनुमाननगर सरपंच ईश्वर राम, सथेरण सरपंच वीरेंद्र, पूर्व प्रधान भैराराम, दीपाराम लोयल आदि उपस्थित थे।