नागौर| नगर परिषद ने त्यागी मार्केट व धानमंडी में पॉलिथीन जब्त करने की कार्रवाई की। परिषद की टीम ने बालाजी जनरल स्टोर, जयसियाराम किराणा स्टोर व हनुमान बेकरी से 5.4 किलो ग्राम पॉलिथीन जब्त कर जुर्माना लगाया। कार्रवाई में जमादार हस्तीमल, कमल, मुकेश शामिल थे।