नागौर| महिला ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी की बैठक बच्चा खाडा क्षेत्र में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष तकदीर बानो ने की। कांग्रेस के मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर बूथ से दो महिला कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा है। इस मौके पर भंवरी बानो, निकिता, चुका बानो, गुलअफसा बानो, सीमा नायक, नाजू बानो, बतुल बानो, मोबिना बानो, तारा बानो आदि मौजूद थे।