पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हुंकार रैली का जनसंपर्क, कूदन में बेनीवाल बोले दिल से राजनीति करते थे चौधरी कुंभाराम

हुंकार रैली का जनसंपर्क, कूदन में बेनीवाल बोले- दिल से राजनीति करते थे चौधरी कुंभाराम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने सीकर जिले में सोमवार को जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर 10 जून को होने वाली किसान हुंकार महारैली के लिए समर्थन मांगा। बेनीवाल ने चौधरी कुंभाराम आर्य के पैतृक गांव कूदन में कहा कि चौधरी कुंभाराम ने किसान व आमजन के हितों के लिए दिल से राजनीति की। उन्होंने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। शहीद सुरेंद्र बड़ासरा को भी श्रद्धांजलि दी। विधायक ने कहा की 1935 में लगान के खिलाफ बिगुल बजा। सीकर के कूदन के 4 किसान गोलीबारी में शहीद हुए। देश में जब-जब किसान राजनीति ने करवट ली। सीकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विधायक ने कहा कि 4 साल से अधिक समय सरकार ने टाइम पास किया। अपराध चरम पर है। बेरोजगारी बढ़ गई।

कहीं युवाओं ने कंधे पर तो कहीं घोडी पर बिठाया

विधायक हनुमान बेनीवाल ने सोमवार को सीकर जिले के गोकुलपुरा, दासा की ढाणी, चैनपुरा, चारण का बास, हरदयालपुरा, पिपराली, कुशलपुरा, गुंगारा, तारपुरा, बेरी, कोलीड़ा, कूदन, जेरठी, दादिया, कटराथल, दौलतपुरा, कुड़ली , हाउसिंग बोर्ड, शिवसिंहपुरा, नवलगढ़ रोड और जाट कॉलोनी आदि स्थानों पर जनसंपर्क किया। कई जगह उन्हें युवाओं ने कंधे पर उठा लिया। कई जगहों पर विधायक को घोड़ी पर बिठाया गया।

आज यहां जनसंपर्क करेंगे

विधायक बेनीवाल मंगलवार को सीकर जिले के सबलपुरा, किरडोली, चैलासी, सिहोट छोटी, सेवा फागलवा, सेवद, सिहोट बड़ी, फतेहपुरा, शाहपुरा, मोरडूंगा, गुणाटू, धोद, कांसली, रामपुरा, मुंडवाड़ा और खूड़ आदि गांवों में जनसंपर्क करेंगे। उन्होंने बताया कि वे 10 जून से पहले शेखावाटी के सभी स्थानों का दौरा करेंगे।

खबरें और भी हैं...