नागौर| जिला सरपंच संघ की ओर से मांग की है कि सरकार पहले पंचायती राज परिवार के संविदा कर्मियों व कर्मचारियों के साथ न्याय करे फिर न्याय आपके द्वार कैंप का आयोजन करे। अध्यक्ष अर्जुनराम काला ने बताया कि मनरेगा कार्मिक कम मानदेय पर है। वहीं कर्मचारी भी सामूहिक अवकाश पर है। इसके साथ ही मूंडवा ब्लॉक में भी ग्राम विकास अधिकारी आदि भी अवकाश पर है। ऐसे में केंप की उपयोगिता कम ही है।अध्यक्ष भंवरलाल जानू भी नैतिक समर्थन की घोषणा कर चुके है।