पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गेनाराम खुदकुशी मामला, ज्ञापन देकर चालान पेश करने की मांग

गेनाराम खुदकुशी मामला, ज्ञापन देकर चालान पेश करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर गेनाराम आत्महत्या प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान पेश करने की मांग की है। अध्यक्ष भजन सिंह ने बताया कि अारोपियों को जानबूझकर बचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि चालान पेश नहीं किया गया तो धरना दिया जाएगा। इसी प्रकार सचिव ओपी वर्मा ने बताया कि कलेक्टर को ज्ञापन देकर भारत बंद के दौरान दर्ज मामलों के शीघ्र निस्तारण की मांग की गई है। इस संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में कलेक्टर और एसपी द्वारा एससीएसटी समाज की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर एसपी ने बताया कि कुल 17 प्रकरण भारत बंद के आंदोलन को लेकर दर्ज हुए थे। जिसमें 146 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। बैठक में पांचाराम इंदावड़, संतोष चौहान आदि ने भी अपने सुझाव रखे। कलेक्टर व एसपी ने सुझावों को गृहमंत्रालय तक पहुंचाने की बात कही।

खबरें और भी हैं...