नागौर| श्रीराम कॉलोनी और जंभेश्वर कॉलोनी के वाशिंदों ने नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर जंभेश्वर कॉलोनी में लग रहे एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर को हटवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि टावर आबादी क्षेत्र में लगाया जा रहा है जिससे रेडियेशन का खतरा रहेगा। जिससे आमजन को बीमारियों का सामना करना पड़ेगा। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि टावर लगाने की अनुमति भी किसी से नहीं ली गई। अगर प्रशासन ने टावर को नहीं हटवाया तो कॉलोनी के लोग आंदोलन करेंगे। इस मौके पर धनराज सैन, नरपतराम, मूलचंद भाटी, अभिषेक राव, मदनपुरी, अभिषेक, कैलाशचंद, विजयसिंह सहित कॉलोनी के लोग मौजूद थे।