पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तत्कालीन एईएन पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

तत्कालीन एईएन पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की नागौर टीम ने बुधवार को आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। यह मामला पंचायत समिति मकराना के तत्कालीन सहायक अभियंता दिलीप कुमार बरनिया के खिलाफ दर्ज किया गया है। एईएन बरनिया को एसीबी की टीम ने साल 2013 में ट्रेप किया था।

इसके बाद एसीबी ने एईएन बरनिया के घर पर तलाशी ली थी। जिस पर वहां मिले दस्तावेजों की जांच की गई। इस पर एसीबी को आय से अधिक संपत्ति का पता चला। जिसके बाद नागौर एसीबी की ओर से मामला दर्ज किया गया। एसीबी नागौर के डीएसपी जाकिर अख्तर ने बताया कि आरोपी दिलीप कुमार बरनिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने की जांच नागौर एसीबी द्वारा की जा रही थी।

आरोपी सहायक अभियंता द्वारा 65 लाख 59 हजार 452 रुपए आय से अधिक होना पाया गया। जिस पर कार्रवाई की गई। आरोपी सहायक अभियंता के खिलाफ एसीबी मुख्यालय जयपुर में प्रकरण दर्ज करवाया गया। जानकारी है कि आरोपी अभी प्रतापगढ़ क्षेत्र में कार्यरत है। वहीं इस संबंध में एसीबी ने प्रकरण दर्ज कर इस संबंध में जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...