पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अलाय में न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन नामांतरण के 81 मामलों का किया निपटारा

अलाय में न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन नामांतरण के 81 मामलों का किया निपटारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोगेलाव| ग्राम पंचायत अलाय में बुधवार को पंचायत परिसर में न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन हुआ। जिसमे में कई प्रकरणों के मौके पर ही समाधान किए गए। आरआई रामधन बिश्नोई ने बताया की इस शिविर में कई लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया गया। शिविर में कुल 262 आवेदन आने। जिसमें खेतों के बंटवारे 17, नामातंरण 81, राजस्व की नकलें 87 सहित कई अन्य समस्याओं का समाधान किया गया। गांव के सात लोगों को काफी समय से पेंशन नहीं मिली रही शिविर में तुरंत पेंशन चालू की गई। शिविर में सहायक जिला कलेक्टर प्रभातीलाल जाट नागौर, कार्यवाहक तहसीलदार शंकरसिंह, विकास अधिकारी सतपाल कुमावत, सरपंच सुमन कोचर, ग्राम विकास अधिकारी प्रभु-सिहं, जलदाय विभाग एईएन रणजीत राम शर्मा, डिस्कॉम के जेईएन पूर्णिमा, पटवारी संगीता जाट, राजेन्द्र ईनाणिया, मनाेहरदास वैष्णव, बुधाराम, अनिता कुमावत, महेन्द्र पारीक, रामनिवास, अलाय चिकित्सालय अधिकारी श्रवण राम, डॉ. भगवानाराम बाना आदि मौजूद थे।

खींवसर| ग्राम पंचायत कुड़छी में बुधवार को न्याय आपके द्वार शिविर में 39 प्रकरणों में से मात्र 2 प्रकरणों का ही निस्तारण हो पाया। ग्रामीणों ने एसडीएम इंद्रजीत यादव के समक्ष गांव में व्याप्त समस्याओं से अवगत करवाया एवं उनके निराकरण की मांग की। इस दौरान वरिष्ठ सहायक रीडर विश्वेश्वर प्रसाद, नायब तहसीलदार रामस्वरूप जौहर, बीडीओ कुंदनमल दवे, सरपंच गीता गोदारा, ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मांगीलाल, जेंद्रसिंह, डाॅ. चंद्रमोहन, आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. केशव, सूचना सहायक रूपाराम, डिस्कॉम जेईएन सुरेंद्र लामरोड़ आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...