मारवाड़ स्कूल में अंग्रेजी कक्षाएं संचालित
नागौर| अलाय स्थित मारवाड़ शिक्षण संस्थान में कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी विषय मुख्यत: ग्रामर की तथा 12वीं विज्ञान वर्ग की निशुल्क कक्षाएं संचालित की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र की अंग्रेजी व विज्ञान वर्ग के कमजोर शैक्षिक स्तर में सुधार के प्रयास के लिए उक्त ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र का कोई भी विद्यार्थी भाग ले सकता है। निशुल्क कक्षाएं 11 मई से 10 जून तक सुबह साढ़े सात बजे से 11 बजे तक संचालित की जाएगी।