- Hindi News
- National
- चेनार में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, ड्रोन से पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
चेनार में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, ड्रोन से पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
परमात्मा सत्य स्वरूप है। सत्य परम धर्म है जबकि असत्य परम पाप है। इस दुनिया में सभी जीव सत्य को पहचाने यही श्रीमद्भागवत का उद्देश्य है। श्रीमद् भागवत में परम धर्म की विवेचना की गई हैै। यह प्रवचन श्री बालाजी सेवा धाम के महंत स्वामी बजरंग दास महाराज ने चेनार गांव के बड़की बस्ती में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर व्यक्त किए। भागवत रूपी फल पर संत सुखदेव रूपी पक्षी की चौंच लगी है। अतः यह अत्यंत ही मधुर है। इसमें सभी कुछ ग्रहण करने योग्य है। हृदय में उतारने योग्य कथा है। अतः इस कथा को बार-बार सुने व सुनते रहे। उन्होंने कहा कि जो भगवान के प्रति श्रद्धा भाव से भरे हैं वही इसका पान कर सकते हैं। कथा के प्रथम दिन महाराज श्री ने महर्षि नारद के नाम की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि जो भक्त सच्चे मन से भगवान का स्मरण करते हैं, भगवान उनकी जरूर सुनते हैं।
उन्होंने कहा कि जो अज्ञान का खंडन करें वही नारद हैं। भगवान के मन का नाम ही नारद है। जिसे अस्वीकार नहीं किया जा सके वही नारद हैै।
नारद मुनि ने ही अपने परम आचरण द्वारा संतों को भागवत कथा का अमृतपान कराने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर यजमान परिवार के सुखराम सोलंकी, रामदीन, नगर परिषद सभापति कृपाराम सोलंकी, राम सिंह, अभिषेक व प्रवीण में सप|िक भागवत पुराण की आरती की तथा संत शक्ति का अभिनंदन किया।
महावीर इंटरनेशनल काे वृक्षवर्धक पुरस्कार
नागौर| महावीर इंटरनेशनल नागौर को वन विभाग के उपवन संरक्षक भगवानसिंह ने वृक्ष वर्धक पुरस्कार सौंपा है। इस मौके पर जोन चेयरमैन अनिल बांठिया, डॉ. बीएल भूतड़ा, संस्था अध्यक्ष नरेंद्रकुमार संखलेचा, ग्रीन इंडिया प्रोजेक्ट के हिम्मताराम भांभू, नेत्रदान कमेटी के प्रमिल नाहटा, व्यवस्थापक सुभाष कोठारी मौजूद रहे। संस्था की ओर से खेजड़ी के उपचारित किए गए बीज वितरित किए गए है।
22 मई तक राेजाना सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक होगा कथा वाचन
नागौर. चेनार में भागवत कथा के दौरान कथा सुनती महिलाएं।
नागौर. कलश यात्रा के दौरान सिर पर ग्रंथ लेकर जाते सभापति सोलंकी।
शहीद के नाम पोटलिया माजरा स्कूल का नामकरण
नागौर| ग्राम पंचायत रायधनु के ग्राम पोटलिया माजरा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का नामकरण अब शहीद रुघाराम भादू के नाम कर दिया गया है। शिक्षा विभाग के उप शासन सचिव घनश्याम लाल शर्मा ने हाल ही में आदेश जारी कर यह स्वीकृति दी है। ऐसे में अब गांव का राउप्रावि शहीद रुघाराम भादू राउप्रावि के नाम से लिखा व पढ़ा जाएगा। पंचायत समिति सदस्य ओमाराम भादू सहित गांव के अन्य ग्रामीणों ने स्कूल का नामकरण शहीद के नाम पर होने को लेकर खुशी जाहिर की है।
इससे पहले हनुमान बाग स्थित हनुमान मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई जो कथा स्थल तक पहुंची। शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाएं मंगल कलश धारण किए हुए चल रही थी। इस कथा का आयोजन 22 मई तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। इस मौके पर ड्रोन से पुष्प वर्षा भी की गई। इस अवसर पर पार्षद अशोक कुमार, हरिराम बिश्नोई, कमल भाटी, जीवनमल भाटी, ध्यक्ष रामस्वरूप पंवार, प्रधान ओमप्रकाश सेन, भैराराम धुंधवाल, अशोक कुमार, नरेश पुरोहित, घेवर चौहान, जितेंद्र पंवार, रामनिवास, वेदप्रकाशं, सरपंच सुखदेव स्वामी, शंकरलाल टाक, चेतन सांखला, रमेश सोलंकी, हीरा लाल भाटी, आईदानराम भाटी, बालकिशन भाटी, टीकमचन्द कच्छवाह, रमेश, गोपाल सुथार, किशन पंचारिया, पुखराज सुथार, रामस्वरूप कच्छवाह मौजूद थे।
पानी की समस्या को लेकर जेईएन से मिले ग्रामीण
मूंडवा आंचलिक| पेयजल की सप्लाई नहीं होने पर शहर के नीमड़ा की गली के लोग जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचे। प्रेमाराम, गणेश, महेन्द्र सहित अनेक लोग जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता मानसिंह रेवाड से मिले और पानी की समस्या बताई।