वर्तमान में गौवंश की हालत पर जताई चिंता, बचाने का किया आह्वान
जोधपुर रोड स्थित गौ चिकित्सालय में कामधेनु सेना की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह सांखला की उपस्थिति में बुधवार को किया गया। बैठक में जिले के कामधेनु सेना के सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सांखला ने संबोधन में कहा कि इस गर्मी मेें खेतों में चारा नहीं मिलता तो दूसरी ओर नदियां, तालाब, पोखर इत्यादि सूख जाते हैं। इस मौके पर सभी से गोवंशों के लिए चारे और पानी की व्यवस्था करने का आह्वान किया गया। सांखला ने गोवंश पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए देश में 1 लाख कामधेनु सेना के गो सैनिक तैयार करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब तक 20 हजार गो सैनिक तैयार हो चुके हैं। हाल ही में मकराना तहसील के मनाना गांव में एक साथ 4 गाय काल-कवलित होने का मामला सामने आया हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम में नागौर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह राठौड़ को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवणराम बिश्नोई ने साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव प्रवीणा सोलंकी, राजस्थान प्रदेश महासचिव दिपेन्द्र सिंह राठौड़, जोधपुर जिला प्रभारी नरसिंह गहलोत, जोधपुर जिलाध्यक्ष कालुराम प्रजापत, पाली जिला प्रभारी सवाई सिंह देवड़ा, सीकर जिला प्रभारी सुमन रूलानिया, धुरी (पंजाब) तहसील अध्यक्ष हरप्रीत कौर, बीकानेर नगर अध्यक्ष गोरी शंकर पारीक, नागौर तहसील अध्यक्ष रामनिवास राड़, रियांबड़ी तहसील अध्यक्ष सीताराम पारीक, उपाध्यक्ष श्रवण सारण, मुंडवा तहसील प्रभारी गिरीराज मुंडेल, सरदारशहर अध्यक्ष भरतसिंहमार, जायल तहसील उपाध्यक्ष रामाअवतार पारीक, श्रीमाधोपुर तहसील सचिव चंद्रप्रकाश शर्मा, सुजानगढ़ नगर सचिव फूलचंद नायक, मेड़तासिटी नगर प्रभारी जगदीश बिश्नोई आदि मौजूद थे।