पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कचरा फेंकने को लेकर विवाद एक घायल को किया जोधपुर रेफर

कचरा फेंकने को लेकर विवाद एक घायल को किया जोधपुर रेफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झाड़ू लगाने के बाद कचरा फेंकने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें एक व्यक्ति के गंभीर चोट आई है। उसका उपचार जोधपुर में किया जा रहा है। मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने मारपीट के मामले दर्ज करवाए है।

सदर थाना प्रभारी सुनील चारण ने बताया कि सामलाती गेट बंद करने और झाड़ू लगाने के बाद कचरा फेंकने को लेकर शोभा प|ी दौलतराम का दूसरे पक्ष से विवाद हो गया था। जिस पर दौलतराम के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। शोभा ने रिपोर्ट दी कि वह कचरा निकाल रही थी। तभी उसके घर के सामने रतनाराम, मुकेश पुत्र रतनाराम, परिता प|ी रतनाराम ने आकर मारपीट। इस मारपीट में पति दौलत राम के सिर में गंभीर अंदरूनी चोट लग गई। जिससे वह घायल हो गया। और उलटी करने लगा। महिला ने बताया कि आरोपियों ने कंठी और पत्ते भी तोड़ लिए है। इधर घटना के बाद घायल दौलतराम का उपचार किया गया। जिस पर उसे गंभीर हालत में जाेधपुर रेफर किया गया। उसका वहां निजी अस्पताल में ऑपरेशन किया गया। मामला दर्ज होने के बाद हरेंद्र ने रिपोर्ट दी कि दौलतराम आदि ने उसके घर के सामने मारपीट की जिसमें रतनाराम, मुकेश, परिता के चोट आई। उसने बताया कि गेट बंद करने काे लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने मारपीट का मामला दर्ज करवाया है।

खबरें और भी हैं...