ग्रीष्मकालीन अवकाश में अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सिकंदराबाद-बीकानेर-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन के 11 ट्रिप मंजूर किए है। यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार दोपहर 14.50 बजे बीकानेर से रवाना होकर गुरुवार सुबह पांच बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। वहां से प्रत्येक रविवार सुबह पांच बजे रवाना होकर सोमवार शाम 17.45 बजे बीकानेर पहुंचेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि ट्रेन का संचालन 20 मई से 29 जुलाई तक तय शैड्यूल के अनुसार होगा। यह ट्रेन बीकानेर से नोखा, नागौर, डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, दुर्गापुरा, , कोटा, नागदा, उज्जैन, सुजालपुर, सेहोर, संत हिरदाराम नगर, भोपाल, होशंगाबाद, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, रामागुंडम, काजीपेट होकर सिकंदराबाद पहुंचेगी। ट्रेन में एक सैकेंड एसी, 17 दि्वतीय शयनयान व दो गार्ड डिब्बों सहित 20 डिब्बे होंगे।
बीकानेर-बांद्रा एक्सप्रेस में बढ़ाया एक थर्ड एसी कोच : बीकानेर बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में एक थर्ड एसी कोच की अस्थायी बढ़ोतरी की है। ट्रेन में यह कोच 19 मई से बढ़ाया जाएगा।