पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिकायत की जांच करवाने की मांग

शिकायत की जांच करवाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर| छापरीखुर्द निवासी साबुदीन पुत्र अल्लादीन ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर उसके द्वारा पूर्व में दी गई शिकायत की जांच करवाने की मांग की है। सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में उसे सहायता राशि नहीं देने के कारण वह कई बार पेश हो चुका है। उसने बताया कि उसका नो सर्वे लिस्ट में चयनित हुआ था। उसने बताया कि सरपंच व ग्राम सेवक उससे रिश्वत मांग रहे है। उसने आवास का लाभ दिलवाए जाने की मांग की है। उसने बताया कि उसने कुछ दिन पहले भी शिकायत की थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

खबरें और भी हैं...