छोटी खाटू| कस्बे में सैन समाज की बैठक हुई। जिसमें राष्ट्रीय नाई महासभा जिला नागौर के तत्वावधान में होने वाले जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान व शपथ ग्रहण समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का निर्णय लिया। बाबूलाल सैन ने बताया कि समाज के कार्यक्रम में समाजबंधुओं को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेना चाहिए। बैठक में शिवनारायण सैन, छगनलाल, छोटूराम, हरिराम, सुनील, कैलाशचंद, जयलाल, प्रहलादराम, जयराम, सुरेश सैन, अशोक सैन सहित अनेक सैन बंधु उपस्थित थे।