पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मूर्ति अनवारण कार्यक्रम 27 को समारोह में शामिल होने का आह्वान

मूर्ति अनवारण कार्यक्रम 27 को समारोह में शामिल होने का आह्वान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीडवाना| नागौर जिला महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गीता सोलंकी के निर्देशानुसार शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कंचन शर्मा की अध्यक्षता में मेरा बूथ, मेरा गौरव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष कंचन शर्मा ने अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को कांग्रेस से जोड़कर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। शर्मा ने 27 मई को गांव मण्डूकरा में पूर्व विधायक स्व. रूपाराम डूडी के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस महासचिव मोहनी देवी, जेठा देवी, कोषाध्यक्ष पूनम, कमला देवी, भंवरी देवी, जशोदा देवी, रामकन्या कंवर, सोनिया भाटी, पुष्पा देवी, विमला देवी, कलावती शर्मा, सुशीला पड़िहार, गुड्डी कंवर, जंवरी देवी, पूजा, संगीता, अंजना, डिंपल राठौड़, हर्षिता, अंतिमा सहित अनेक महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं...